कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में लटका मिला शव

नई दिल्ली। कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे आयान जाहिद खान ने आत्महत्या कर ली है। आयान ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। उसका कमरे में लटका मिला। शकील अहमद के बेटे का शव पटना स्थित सरकारी आवास में मिला। आयान के आत्महत्या करने का कारण तो अभी तक पता नहीं चला है। आयान की उम्र 17-18 साल है। शकील अहमद के घर में मातम छा गया है। पूरा परिवार इस घटना से स्तब्ध है।

आयान शकील अहमद खान का इकलौता बेटा था। दो बच्चों में अब उनकी एक बेटी बची है। बताया जा रहा है रात में बेटा कमरे में अकेले सोया था। सुबह जब वह नहीं उठा तो परिवार में किसी ने कमरे में जाकर देखा। कमरे में आयान का शव लटका देख उनके होश उड़ गए।

आयान दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12वीं का छात्र है। अयान के दोस्त उमर खान ने बताया कि वह बहुत खुशमिजाज लड़का था। उसे कॉलेज में एडमिशन मिल गया था। प्री-बोर्ड में उसके 95% नंबर आए थे। उसे किसी बात की चिंता नहीं थी। हम साथ-साथ पढ़ते थे। अयान कभी आत्महत्या नहीं कर सकता। वह एक साहसी लड़का था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एफएसएल की एक टीम को बुलाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शकील अहमद खान मूल रूप से कटिहार जिले के कबर कोठी गांव में रहने वाले हैं। वे कदवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हैं।

News Desk

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *